CPI meeting: विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर भाकपा की बैठक 26-27 मार्च को

Mon, Mar 24 , 2025, 10:08 PM

Source : Uni India

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) बिहार राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक 26-27 मार्च को पटना में होगी। बैठक में भाकपा के राष्ट्रीय- महासचिव एवं पूर्व सांसद डी राजा एवं राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा भाग लेंगे। बैठक में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव एवं 10 जून को पटना में "बदलो सरकार-बचाओ बिहार" विशाल रैली की तैयारी और 11 से 14 जून तक पटना में होने वाले पार्टी के 25वॉ राज्य सम्मेलन पर चर्चा की जायेगी। राज्य सम्मेलन से पहले शाखा, अंचल और जिला सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनायी जायेगी।


भाकपा राज्य सचिव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी (Opposition) नीतियों व बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा और माकपा के संयुक्त आह्वान पर पहले चरण में 20 मार्च को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किए गए, इसकी भी समीक्षा राज्य परिषद की बैठक में की जाएगी और दूसरे चरण में राज्य के सभी प्रखंडों पर अप्रैल महीने में धरना प्रदर्शन आयोजित किये जाएंगे इसकी रणनीति बनाई जाएगी।

भाकपा ने शहीद ए आजम भगत सिंह ( Bhagat Singh) की शहादत दिवस 23 मार्च से लेकर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) की जयंती 14 अप्रैल तक राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत राजनीतिक अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत शहीद ए आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर 23 मार्च को चंपारण से हो गई है। पूरे राज्य में राजनीतिक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। भाकपा राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे जुल्म, मंहगाई सहित विभिन्न ज्वलंत सवालों को लेकर संघर्ष तेज करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups