कटिहार। बिहार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) तोड़ने नहीं जोड़ने की बात करती है, तोड़ने की बात करने वालों से जनता भी टूट रही है
राजग कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां अन्य जिलों से होता हुआ रविवार को कटिहार पहुंचा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत में राजग कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा और राजग के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने इन उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता की ताकत का एहसास कराया।राजग घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कटिहार के एलडब्लूसी मैदान में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब ही राजग की ताकत है। आज कार्यकर्ताओं का जज़्बा और जुनून यह साबित करने के लिए काफी है कि प्रदेश की जनता कभी इस प्रदेश में अब जंगलराज नहीं आने देगी।उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है बल्कि हमलोगों में भी उत्साहित कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने साफ कहा कि आज राजग घटक दलों के बीच की दीवारें जहां समाप्त हो गई हैं वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन में दलों के बीच दीवारें ऊंची और मोटी हो गई हैं। विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दल अपनी डफली अपना राग अलाप रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजग तोड़ने नहीं जोड़ने की बात करती है, जबकि हमारे विरोधी क्षेत्र, भाषा, के नाम पर तोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये जो तोड़ने की बात करते हैं उनसे न केवल उनके कार्यकर्ता टूट रहे हैं बल्कि जनता भी उनसे टूटकर अलग हो गई है।उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसा कोई पंचायत नहीं है जहां आज विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। बिहार में सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास कर दिखाया है और इस बिहार को विकसित बनाने को लेकर भी हम संकल्पित हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 23 , 2025, 09:43 PM