BJP SN Singh: भारत को लूटने वाले और भारत के विरोधी, हमारे आदर्श नहीं हो सकते:एसएन सिंह

Sun, Mar 23 , 2025, 08:03 PM

Source : Uni India

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एसएन सिंह ने आज यहाँ आरोप लगाते हुए कहा कि जो भारत को लूटने और भारत के विरोधी रहे वह हमारे आदर्श नहीं हो सकते। सिंह ने आज यहाँ ' यूनीवार्ता ' से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि जो भारत की संस्कृति का नहीं हो सकता, जो भारत की मिट्टी का नहीं हो सकता, जो भारत की परम्परा का नहीं हो सकता, जो भारत का मूल है ही नहीं और भारत को लूटने का कार्य किया। वह हमारा आदर्श कैसे हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारा आदर्श वीर अब्दुल हमीद और एपीजे अब्दुल कलाम साहब हैं (APJ Abdul Kalam sahab)। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी महा योजनाओं में ऐसे महापुरूषों का सम्मान करने का कार्य किया है। भाजपा सबको भागीदार बनाती है लेकिन जो भारत का नहीं और जो एक क्रूर शासक रहा हो और जो भारत को तोड़ने का कार्य किया हो। वह किसी तरह से हमारा आदर्श नहीं हो सकता है।

बेंगलुरु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि औरंगजेब पर कहा है कि भारत के जो विरोधी रहे है उनको आईकान नहीं बनाया जा सकता है। गंगा-जमुनी तहजीब की बात करने वाले लोग औरंगजेब के भाई दारा शिकोह को याद क्यों नहीं करते हैं? दिल्ली में औरंगजेब रोड को बदलकर अब्दुल कलाम रोड किया तो उसका कोई मतलब है न। जो हमारी संस्कृति की बात करेंगे, उसको हम लोग फॉलो करेंगे। जब स्पाेर्ट्स में कोई मेडल आता है या फिर कोई सैनिक सीमा पर शहीद होता है तो हम उसका धर्म-जाति नहीं देखते। हमें उन पर गर्व होता है। यही सद्भाव है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups