भारत में मुसलमान सुरक्षित, रमजान में प्रदर्शन अनुचित :मौलाना शहाबुद्दीन

Sat, Mar 15 , 2025, 03:44 PM

Source : Uni India

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (All India Muslim Jamaat Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi) ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड (All India Muslim Personal Board) गैर जिम्मेदाराना बात रहा है कि देश में मुसलमानो को खतरा है और सुरक्षित नहीं है। मौलाना ने कहा “ मैं इन लोगों को बताना चहता हूं कि देश में मुसलमान आजादी के साथ अपने धार्मिक त्यौहार, नमाज, रोजा , हज ,जकात, जुलूस और उर्स आदि प्रोग्राम, स्वतंत्रता पूर्वक पूरे भारत में मनाते हैं। कोई भी व्यक्ति या हुकूमत इन धार्मिक कार्यक्रमों में कोई भी बाधा नहीं डालता। ये कहना कि मुसलमानो को खतरा है सुरक्षित नहीं हैं, ये सरासर ग़लत गुमराह करने वाली और अफवाह करने वाली बातें हैं।

मौलाना ने शनिवार दोपहर जारी किये बयान में कहा कि रमजान का महीना (month of Ramzan) धरना प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि खुदा की इबादत के लिए है। भारत सरकार को बोर्ड को पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में मौका मुआयना के लिए भेजना चाहिए। मुस्लिम देशों में क्या सूरत ए हाल है, वहां देश के भीतर की आपसी लड़ाई, गृह-युद्ध, अंतर्विग्रह, घरेलू या पारिवारिक झगड़े हैं अपनी आंखों से देखने के बाद सब कुछ समझ में आ जाएगा। फिर भारत वापस आने के बाद यही लोग चिल्ला चिल्ला कर कहेंगे कि भारत में मुसलमानो को कोई खतरा नहीं और मुसलमान सुरक्षित है।

मुस्लिम पर्सनल बोर्ड वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जंतर-मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन करने जा रहा है,धरना प्रदर्शन करना, अपनी आवाज बुलंद करना हर व्यक्ति को संविधान ने अधिकार दिए हैं, बिल्कुल करिए मगर रमजान का महीना खुदा की इबादत के लिए है, धरना प्रदर्शन के लिए नहीं। साल के 12 महीनों में रमजान का एक महीने में मुसलमान पवित्रता के साथ रोजा रखता है, नमाज पढ़ता है, कुरआन शरीफ को पढ़ना , आदि धार्मिक गतिविधियों में रात व दिन लगा रहता है, और घर की महिलाएं और बच्चे भी खुदा की इबादत में व्यस्त रहते हैं। ऐसी स्थिति में रमजान शरीफ के दिनों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करना, गोया कि लोगों को धार्मिक कार्य से रोककर राजनीतिक काम में लगाना है। साल के 11 महीनों में किसी दिन भी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा सकता था, रमजान के महीने में ही क्यों आयोजन किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups