उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य (Emperor Vikramaditya) के नाम पर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा 21 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। डॉ यादव कल रात रंगोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे विक्रमोत्सव 2025 के दौरान कालिदास अकादमी में 'विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं होली मिलन समारोह(Bhoomi Pujan of Development Works and Holi Milan Samaroh)' में सम्मिलित हो रहे थे। इस अवसर पर अमृत 2.0 परियोजना एवं सिंहस्थ योजना अंतर्गत उज्जैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 476 करोड़ रुपए की लागत से 'सीवरेज हेतु पाइपलाइन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट' का भूमि-पूजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा 21 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। सम्राट विक्रमादित्य का एक गौरवशाली इतिहास है, जिसकी बदौलत पूरा क्षेत्र पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में विकास की आवश्यकताओं के मुताबिक उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर को उनके आसपास के जिलों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 15 , 2025, 11:18 AM