विपक्षी कांग्रेस ने शिंदे और पवार को की सीएम पद की पेशकश!

Fri, Mar 14 , 2025, 09:09 PM

Source : Uni India

मुंबई।  होली के त्यौहार के अवसर पर एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में, महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दो उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की, जो विधानसभा चुनाव के बाद से ही पद के लिए होड़ कर रहे हैं। यह पेशकश करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक नाना पटोले (MLA Nana Patole) ने कहा कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार दोनों को सतर्क रहना चाहिए।

होली पर इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए, श्री पटोले ने कहा,“हम उनके साथ हैं। हम उनकी सुरक्षा के बारे में एक स्टैंड ले रहे हैं। उन्हें हमारे पास आना चाहिए। हम उनका समर्थन करेंगे।” जाहिर है, राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार खींचतान चल रही है। मुख्यमंत्री बनना हर किसी का सपना होता है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद न मिलने पर श्री शिंदे की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। इसी तरह श्री अजित पवार भी खुलकर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं।

इस बीच,श्री पटोले की पेशकश पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री शिंदे ने कहा,“जिन्हें भगवा रंग पसंद है और वे इसे वहन कर सकते हैं, उन्हें हमारे साथ आना चाहिए। भगवा रंग हिंदुत्व, सनातन धर्म का है और यह सार्वभौमिक रंग है। यह भगवा रंग किसी से नफरत नहीं करता। यह किसी को धोखा नहीं देता। यह सबको साथ लेकर चलता है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups