Road accident: पंपोर में सड़क दुर्घटना में सात छात्रों समेत 10 घायल

Fri, Mar 14 , 2025, 06:40 PM

Source : Uni India

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में एक स्कूल बस और एक कैब के बीच टक्कर हो गई, जिसमें सात छात्रों समेत 10 लोग घायल हो गये। दुर्घटना चंदहरा इलाके में हुई, जब एक स्कूल बस (school bus) विपरीत दिशा से आ रही एक कैब से टकरा गई।

घायलों को उपचार के लिए पास के उप जिला अस्पताल पंपोर ले जाया गया, जहां से दो को आगे के उपचार के लिए श्री महाराजा हरि सिंह (SMHS) अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया। उनकी पहचान चंदहरा निवासी छात्रा मुंतजिर और जम्मू निवासी ड्राइवर विजय कुमार के रूप में हुई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एक मेडिकल अटेंडेंट ने बताया कि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups