फरीदकोट, 14 मार्च (वार्ता)। पंजाब (Punjab) में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) Anti-Gangster Task Force (AGTF) और फरीदकोट पुलिस (Faridkot Police) ने संयुक्त अभियान में फरीदकोट में गोलीबारी (Shootout) के बाद विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के गुर्गे मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी को गिरफ्तार (arrested) किया है। उसके पास से एक .30 कैलिबर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी, हाल ही में 19 फरवरी 2025 को मोगा के कपूरा गांव में हुई हत्या में शामिल था और 26 फरवरी 2025 को जगराओं के राजा ढाबा में हुई गोलीबारी की एक और घटना में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत और पनाह देने वाले दो अन्य साथियों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए मन्नी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी गोलीबारी में उसके बाएं पैर में गोली लग गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटनाक्रम एजीटीएफ और मोगा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा उसके सह-आरोपी मलकीत उर्फ मनु को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद हुआ है।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 14 , 2025, 10:32 AM