भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) में आज कांग्रेस विधायकों ने राज्य के कथित परिवहन घोटाले (Alleged Transport Scam) की जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक (Congress MLAs) हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट लेकर और कंकाल बने कपड़े पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश का नर्सिंग के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले के चलते सरकार के एक मंत्री और एक पूर्व मंत्री ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है। सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस घोटाले के नाम पर गिरफ्तार किया गया सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली है। खेतों में सोने की ईंटें निकल रही है और दूसरी ओर पूरा प्रदेश कर्ज के बोझ से कंगाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता कंकाल की तरह होती जा रही है और घोटाले में लिप्त मंत्री और अधिकारी करोड़पति होते जा रहे है।
श्री सिंघार ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 13 , 2025, 01:51 PM