भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Devda) की ओर से बजट प्रस्तुत किए जाने के पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Opposition Umang Singhar) के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने 'कर्ज की पोटली' लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) ने विधानसभा परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज को लेकर प्रदर्शन किया।
सिंघार और कांग्रेस विधायक अपने सर पर पोटली रखकर और शरीर में जंजीरें पहनकर आए थे, जिसके जरिये कर्ज पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिंघार ने कहा कि प्रदेश के हर आदमी पर 50 हजार रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है और सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। आम आदमी का हाल ये है कि वो कर्ज की जंजीरों में जकड़कर रह गया है। सरकार युवाओं की नौकरी, किसानों, दलित, ओबीसी, आदिवासी और महिलाओं के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 12 , 2025, 12:00 PM