Yadav on increased budget:  बढ़ा हुआ बजट बताता है सरकार के विकास की गति : यादव

Wed, Mar 12 , 2025, 11:57 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने आज विधानसभा में बजट पेश होने के पूर्व कहा कि सरकार का अगले पांच साल में बजट को दोगुना करने का संकल्प है और बढ़ा हुआ बजट (Increased budget) बताता है कि सरकार विकास के लिए किस गति से चल रही है। डॉ यादव ने यहां अपने बयान में कहा कि सरकार के बनते समय हमने ये संकल्प लिया था कि सरकार अगले पांच साल में अपने बजट को दोगुना कर देगी। पिछली बार सरकार ने लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट दिया था, इस बार चार लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट ला रहे हैं। सरकार का सभी क्षेत्रों में विकास का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1956 में मध्यप्रदेश बना, उसके बाद से 2003-04 तक केवल 20 हजार करोड़ रुपए का बजट रहता था। उसको 21 गुना बढ़ाते हुए चार लाख 21 हजार करोड़ रुपए तक लाया गया है। ये बताता है कि सरकार विकास के लिए किस गति से चल रही है। भारत के सभी राज्यों में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य अगर कोई है तो वो मध्यप्रदेश है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी वर्गों के विकास के संकल्प को लेकर काम कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups