MLA Surendra Nath Singh dies: भोपाल में 'मम्मा के नाम से विख्यात भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, लंबी बीमारी से जूझ रहे थे नेता

Tue, Mar 11 , 2025, 12:29 PM

Source : Uni India

Bhopal MLA Surendra Nath Singh pass away: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी विधायक रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह (Surendra Nath Singh) का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सिंह समूचे भोपाल में 'मम्मा(Mamma)' के नाम से प्रख्यात थे। वे पिछले कुछ समय से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज तड़के अंतिम सांस ली। वे भोपाल मध्य विधानसभा सीट (Bhopal Central Assembly seat) से वर्ष 2013 में विधायक बने। हालांकि 2018 का चुनाव वे हार गए। 

पिछला चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। वे इसके पहले भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने एक्स पर लिखा, 'भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:।'

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups