Today's history: महाराष्ट्र के लिए काल दिन! वीर संभाजी महाराज का बेहद दर्दनाक मृत्यु! आज का काला इतिहास!

Tue, Mar 11 , 2025, 07:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्मलिखित हैं:
1689: मुगल बादशाह औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मौत के घाट उतारा।
1881: कलकत्ता टाउन हाल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा लगाई गयी। यह पहला मौका था, जब किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया गया।
1669: इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
1779: अमेरिकी सेना ने कोर ऑफ इंजीनियर्स की स्थापना की।
1895: स्पेन के जहाज रीना रेजेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
1918: मॉस्को रूस की राजधानी बनी।
1948: देश के प्रथम पोत जल ऊषा का विशाखापत्तनम से जलावतरण, इसे उस समय की तमाम उपलब्ध आधुनिक प्रणालियों से लैस किया गया था।
1963: सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1978: इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।
1985: कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद मिखाइल गोर्बाच्योफ को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया।
1990: संसद में मतदान के बाद लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया। ऐसा करने वाला वह पहला सोवियत गणराज्य था।
1996: ईरान ने सैटेनिक वर्सेज किताब के लेखक सलमान रुश्दी के खिलाफ जारी किया गया फतवा वापस ले लिया।
1999: इंफाेसिस नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2001: पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन में विश्व चैंपियन बने।
2004: स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत, 1200 अन्य घायल।
2008: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने यान एंडेवर को अपने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना किया।
2011: भारत ने 350 किलोमीटर दूर तक का निशाना साधने वाले प्रक्षेपास्त्र ‘धनुष’ और ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया।
2011: जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी ने भयंकर तबाही बचायी और 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई तथा संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ।
2020: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 60 हुए तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups