किसानों की आय दोगुनी करने के लिये सरकार प्रयासरत : मीणा

Mon, Mar 10 , 2025, 10:10 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान के कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा़ किरोड़ीलाल मीणा (Dr. Kirori Lal Meena) ने कहा है राज्य सरकार किसानों (farmers) की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डा़ मीणा सोमवार को राजस्थान में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर एवं आत्मा, कृषि विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ करने के बाद किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान हर परिस्थिति में मेहनत करके देश की जनता का पेट भरते हैं। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उच्च तकनीक की योजनाएं ला रही है, जिससे खेती को आधुनिक बनाया जा सके।

डा़ मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के तहत यदि किसी प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि, अनावृष्टि, अतिवृष्टि या पाला से किसान की 33 प्रतिशत या अधिक फसल नष्ट होती है, तो केंद्र और राज्य सरकार उसकी पूरी मदद करेगी। इसी तरह, यदि किसी पशुपालक के पशु की प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होती है, तो उसे भी सरकार से पूरा मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बीमा योजना का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे और वर्षो से जो किसान खेती कर रहा है अगर उसके अनुभव में आधुनिक तकनीकें शामिल हो गयी तो किसानों की आय दोगुनी करने का सपना जल्द ही साकार होगा।

डा़ मीणा ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए एक ज्ञान का मंच है, जहां उन्हें उन्नत बीज, आधुनिक उपकरण, जैविक खेती और कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे अनुसंधानों और प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन राज्य की कृषि को नई दिशा देंगे। डॉ. मीणा ने नयी कृषि तकनीकों के महत्व पर जोर देते हुए किसानों और विद्यार्थियों को नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में कृषि विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी, जिसे उपस्थित लोगों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया। किरोड़ी लाल मीणा एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। समारोह में राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी आर चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने इस पर विचार करने की आवश्यकता जताई कि खेती को कैसे आगे बढ़ाया जाए, देश की प्रगति में किसानों की भूमिका क्या हो, और सरकार उनकी कैसे मदद कर सकती है। इसके साथ ही, उन्होंने देश के विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups