जालंधर। पंजाब में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित काला बकरा के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे (Horrific road accident) में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार सवारियों से भरी टूरिस्ट बस जालंधर से जम्मू की तरफ जा रही थी ,इस बीच वह काला बकरा के पास ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई । हादसे में बस चालक और एक अन्य की मौत हो गई जबकि इस हादसे में 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए आसपास में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान बस चालक सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और यात्री कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) के तौर पर हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 10 , 2025, 07:23 PM