Fire in firecracker warehouse: पलामू जिले में एक पटाखा गोदाम में लगी आग! तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत 

Mon, Mar 10 , 2025, 04:38 PM

Source : Uni India

रामानुजगंज/रांची। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सटे झारखंड के पलामू जिले के गोदरमाना में एक पटाखा गोदाम में आग लग (Fire in firecracker warehouse) गयी जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना (border area Godarmana) में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुश कुमार किराने और पटाखे की दुकान चलाते थे। पटाखे की दुकान के पीछे दो गोदाम हैं। अचानक एक पटाखा फूटा और देखते ही देखते पटाखे की दुकान में आग लग गयी। पटाखे में विस्फोट के बाद दुकान का शटर बंद हो गया और सभी पांच लोग उसी में बंद हो गये। आग बुझाये जाने के बाद जब सभी को गोदाम की दीवार को काटकर बाहर निकाला गया, तो सभी की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान दुकानदार कुश कुमार गुप्ता (45), अजित कुमार केसरी, सुशीला केरकेट्टा (18), आयुष कुमार केसरी (10) और पियूष कुमार केसरी (8) के रूप में हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups