राजद नेताओं ने पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

Thu, Mar 06 , 2025, 02:21 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्य कार्यालय में पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद (Ejaz Ahmed) ने गुरूवार को बताया कि आज राजद के राज्य कार्यालय में फतुहा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान (former Fatuha MLA Om Prakash Paswan) का पार्थिव शरीर लाया गया, जहां प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू एवं विपक्ष के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में राजद नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के साथ हमदर्दी के का इजहार किया। उनके निधन का समाचार सुनकर कल से ही उनके सम्मान में पार्टी का‌ झंडा आधा झुका दिया गया।

अहमद ने बताया कि ओमप्रकाश पासवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, प्रमोद कुमार राम, डॉ. कुमार राहुल सिंह, अनिल कुमार साधु, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार दिवाकर, तंजीम अहमद, उमेश यादव, ओमप्रकाश सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे। राजद नेताओं ने कहा कि ओमप्रकाश के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। वह सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ थे और हमेशा शोषितों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। उनकी अंत्येष्टि आज ही पटना के गुलबी घाट पर परिजन और पार्टी नेताओं की उपस्थिति में की गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups