Azmi suspended: अबू आजमी विस के बजट सत्र के अंत तक निलंबित

Wed, Mar 05 , 2025, 07:39 PM

Source : Uni India

मुंबई। समाजवादी पार्टी नेता एवं विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के अंत तक निलंबित कर दिया गया। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च को समाप्त होगा।

राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने मंगलवार को निचले सदन में आजमी के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था। सदस्यों ने तर्क दिया कि औरंगजेब की प्रशंसा करना मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। प्रस्ताव को ध्वनि मत से मंजूरी दी गयी। आजमी ने हालांकि टिप्पणी करने के बाद इसके लिए माफी मांगी थी। मुंबई और ठाणे में उनके खिलाफ कई प्राथमिकी भी दर्ज की गयी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups