उज्जैन। उज्जैन व्यापार मेले (Ujjain Trade Fair) में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाहनों की खरीद (purchase of vehicles) पर कर में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मेले में पिछले वर्ष भी इसी तरह वाहनों की खरीद पर कर में 50 प्रतिशत की छूट दी गयी थी। डॉ यादव ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में बुधवार रात्रि में उज्जैन के “विक्रम व्यापार मेले (Vikram Trade Fair)” का उद्घाटन किया।
डॉ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह व्यापार मेला उज्जैन को व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है। आज उज्जैन पर्यटन ,संस्कृति, धार्मिक नगरी के साथ व्यापार का भी बड़ा केंद्र बन गया है। उज्जैन विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां आकर निवेश कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और इससे जुड़े अन्य कार्यक्रमों में 30 लाख करोड़ रुपयों से अधिक के निवेश संबंधी प्रस्ताव आए हैं और इसका लाभ उज्जैन को भी मिलेगा। उज्जैन विक्रम व्यापार मेले में 10 से अधिक कार कंपनियों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही टू-व्हीलर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कामर्शियल व्हीकल कंपनी के द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 27 , 2025, 02:26 PM