शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली (Raghubir Singh Bali) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार सांगला घाटी के रक्छम गांव में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए पांच करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बाली ने कहा कि किन्नौर की सांगला घाटी में प्राकृतिक सौन्दर्य (Natural Beauty) का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने पांच करोड़ रुपये की विकास परियोजना तैयार की है।
इस परियोजना के तहत रक्छम के साथ-साथ बटसेरी और खरोगला में रास्तों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा, क्षेत्र में शौचालय, वॉचमैन हट, वुडन हट और वॉच टावर जैसी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सांगला से देबर कांडा होते हुए सांगला कांडा तक ट्रॉली आधारित ट्रेल भी विकसित की जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दक्षता से समर्पित प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने में धन की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश भर में आवश्यक पर्यटन बुनियादी अवसरंचना का विकास कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन उद्योग के विकास में योगदान देने वाली कई प्रमुख परियोजनाओं को विभिन्न स्थानों पर कार्यान्वित किया जायेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 26 , 2025, 06:42 PM