इंदौर। सियागंज किराना बाजार (Siyaganj grocery market) में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों (edible oils) में कमी हुई। सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल सस्ता होकर बिका। सोयाबीन में प्लांटों की लिवाली बताई गई। दलहनों में मजबूती हुई। आज दालों में भाव नरम रहे। चावल में पूछपरख बनी रही।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग बनी रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ सस्ता बोला गया। खोपरा गोला में भी मंदा रहा। हल्दी में लग्नसरा ग्राहकी रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में खरीदी सुस्ती होने से नरमी हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल में 5-5 रुपये कम होकर बिका। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में स्थिरता दर्ज की गई।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए रहा। आज दालों में नरमी बताई गई। चावल में पूछपरख रही।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 24 , 2025, 06:44 PM