मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) का बजट सत्र आगामी 03 मार्च से शुरू होगा और 10 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट (budget) पेश किया जायेगा। सत्र 26 मार्च तक चलेगा तथा 10 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। आधिाकरिक जानकारी के मुताबिक रविवार को यहां विधान भवन में आयोजित विधानसभा और विधान परिषद कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में अधिवेशन की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बजट सत्र के दौरान आठ मार्च (शनिवार) को विधानमंडल का कार्य सार्वजनिक अवकाश के दिन भी जारी रहेगा।
उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) 10 मार्च को विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश करेंगे तथा 13 मार्च को होली के अवसर पर अवकाश रहेगा। यह सत्र 26 मार्च तक चलेगा। बैठक में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार, संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, शंभुराज देसाई, विधायक प्रसाद लाड, प्रवीण दारेककर, एडवोकेट अनिल परब, हेमंत पाटिल, श्रीकांत भारतीय, छगन भुजबल, जितेंद्र आव्हाड, डॉ. नितिन राउत, रणधीर सावरकर, अमीन पटेल, विधानमंडल सचिव (1) जितेंद्र भोले, सचिव (2) विलास आठवले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे ने बैठक में वर्चुअल हिस्सा लिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 23 , 2025, 07:24 PM