मुंबई। मुंबई पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट (India Got Latent) के एक एपिसोड पर विवाद के मामले में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को नया समन जारी (New summons issued) किया है जिसमें उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए खार पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में पुलिस ने इलाहाबादिया को तीसरा समन जारी किया है जबकि इससे पहने उसे दो समन दिये जा चुके हैं।
इस बीच उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने आज आरोपी को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया। गौरतलब है कि शो के दौरान इलाहाबादिया ने एक भद्दा मजाक किया, जिसने आपत्तिजनक होने के कारण ध्यान आकर्षित ही नहीं किया बल्कि इससे आक्रोश भी पनप गया और महाराष्ट्र तथा असम में प्राथमिकी दर्ज की गयी।यह शो हालांकि सीमित दर्शकों के लिए था, लेकिन क्लिप वायरल हो गयी। लोगों की आलोचना बढ़ने पर इलाहाबादिया ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी और स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी सीमा लांघी है।शो के प्रस्तोता समय रैना ने बाद में शो के सभी वीडियो हटा दिये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 18 , 2025, 10:07 PM