नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। भाजपा ने पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में सोमवार को अपराह्न दो बजे विधायक दल की बैठक बुलायी है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी रविवार की रात या कुल सुबह पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के प्रदेश की नयी सरकार 18 फरवरी को शपथ ले सकती है। शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) का आयोजित रामलील मैदान में होगा।
गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने विधानसभा 70 में से 48 सीटें जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शपथग्रह समारोह का आयोज भव्य तरीके से किया जाएगा। इस में इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 16 , 2025, 10:22 PM