Fadnavis meets Raj: फडनवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात!

Mon, Feb 10 , 2025, 09:15 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे से यहां उनके आवास शिवतीर्थ पर मुलाकात की। निकाय चुनावों से पहले इस मुलाकात से दोनों दलों के बीच संभावित चुनावी गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं।

मनसे पदाधिकारियों ने हालांकि इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन इससे आगामी चुनावों के लिए गठबंधन की अटकलों को बल मिला, खासकर मुंबई में जहां मनसे के पास बड़ी संख्या में मराठी वोट हैं। सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगियों के बीच आंतरिक कलह की खबरों के बीच एक घंटे से अधिक लंबी बैठक हुई। दिसंबर 2024 में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों और श्री फडनवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups