Murder: महाराष्ट्र पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी को किया प्रेमी के साथ गिरफ्तार!

Mon, Feb 10 , 2025, 08:50 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कथित तौर पर अपने पति का गला रेतकर हत्या करने वाली महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने शव को घर से 500 मीटर दूर फेंकने में महिला की मदद की थी। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार को मुंबई के मालवणी पुलिस थाने (Malvani police station) के अधिकार क्षेत्र में हुई। मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को आज सुबह शहर के मालवणी इलाके के सोहम परिसर में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) खंगालते समय पुलिस की एक टीम ने एक महिला और पुरुष को शव को दोपहिया वाहन पर ले जाते हुए देखा।

पुलिस ने अन्य सीसीटीवी से फुटेज की जांच की तो पता चला कि दोनों संदिग्ध गामदेवी मंदिर की दिशा से आए थे। पुलिस ने पूछताछ शुरू की और आखिरकार मृतक की पहचान राजेश चौहान (30) के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो घर में खून के धब्बे मिले। पुलिस ने मृतक राजेश की पत्नी पूजा (30) से कड़ाई से पूछताछ की। महिला ने पूछताछ में पति की हत्या करने और बाद में अपने दोस्त इमरान मोहम्मद रिजवान की मदद से शव को ठिकाने लगाने की बात स्वीकारी।


महिला ने कहा कि वह अपने पति की शराब पीने की आदत से तंग आ चुकी थी। महिला ने कहा कि वह शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था।
महिला ने बताया कि तंग आकर उसने रविवार को अपने दो बच्चों के सोने के बाद पति का गला रेता था। पति की हत्या करने के बाद उसने अपने साथ रहने वाले दोस्त इमरान रिजवान को जगाया और उसकी मदद से शव को ठिकाने लगाया। रिजवान उन्हीं के गांव का रहने वाला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्होंने राजेश चौहान के शव को चादर से ढक दिया और अस्पताल ले जाने का नाटक किया।” उन्होंने बताया कि दोनों को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और आज अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups