पटना। बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता जनक राम (Janak Ram) ने कहा कि प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार कमजोर वर्गों को सशक्त कर रही है। राम ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राजधानी पटना के बापू सभागार में 12 फरवरी को संत रविदास की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में बिहार के विकास मित्र सहित संत रविदास के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे और उपस्थित लोगों से संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में श्री कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की सरकार कमजोर वर्गों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जन्म ऐसे समय में हुआ था, जब भारत में धर्मांतरण जोर पर था। लेकिन लालच और दबाव के बाद भी उन्होंने धर्मांतरण करने की जगह मानवता की सेवा पर ही ध्यान दिया। इनके भक्तों में हर जाति के अनुयायी हैं। उन्होंने जीवनपर्यन्त पाखंड और जातिवाद को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ी।
मंत्री ने कहा कि आज संत रविदास के संदेश, वचन, कर्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और श्री कुमार के नेतृत्व में आगे ले जाया जा रहा है। कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बापू सभागार में 12 फरवरी को संत रविदास जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस समारोह में कमजोर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में श्री राम ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) को भी 15 साल काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने एससी, एसटी के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कमजोर वर्गों के लिए काम हुए हैं। राजद के कार्यकाल में चरवाहा विद्यालय होते थे, आज कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय खोले गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 10 , 2025, 07:36 PM