नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता)। लोकसभा (loksabha) में भारतीय जनता पार्टी (bjp) के निशिकांत दूबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस (congress) पर भ्रष्टाचार करने का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि यूएसएड ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए भारत के जिन संस्थानों और लोगों को पैसे दिए हैं, उसकी जांच हो और दोषियों को जेल भेजा जाये।
श्री दूबे ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि अभी अमेरिका में सत्ता परिवर्तन हुआ और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने यूएसएड को पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने यूएसएड को यह कहते हुए खत्म किया है कि इसके पैसों से भिन्न-भिन्न देशों में सरकारों को गिराए जाने का काम हो रहा है। यूएसएड ने जिन लोगों को पैसा दिया है उसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं, और देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने सवाल उठाया, “यूएसएड ने जार्ज सोरेस के ओपन सोसायटी फाउंडेशन को भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए पांच हजार करोड़ दिये कि नहीं। उसने राजीव गांधी फाउंडेशन तथा राजीव गांधी ट्रस्ट को पैसा दिया कि नहीं, ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पैत्रोदा को पैसा दिया कि नहीं।”
भाजपा नेता ने कहा कि यह वही संगठन है, जिसने लोकतंत्र की हत्या कर रहे बंगलादेश की युनूस सरकार को पैसा दिया है। भारत में राजीव गांधी फाउंडेशन में एक व्यक्ति को रखा गया है, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए पैसे का हिसाब रखता है। इसी संगठन ने तालिबान को पैसा दिया और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय नेपाल में हिंदू राष्ट्र को खत्म करने के लिए पैसा दिया था। भारत में आतंकवादी गतिविधियां बढाने के लिए इसी संगठन से पैसा मिलता रहा है और कांग्रेस को उससे मदद मिल रही है। इस संगठन ने देश में विभिन्न देशविरोधी गतिविधियों के लिए पैसा दिया है।
उन्होंने कहा कि यूएसएड से देश को बर्बाद करने के लिए जिन लोगों और संगठनों को पैसा मिला है, उसकी जांच हो उन लोगों को सलाखों के पीछे रखा जाये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 10 , 2025, 03:29 PM