बेतिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPI-ML) के राष्ट्रीय महसचिव दीपंकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने प्रदेश में विधि-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार में भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम पर है।
भाकपा माले की ओर से रविवार को बदलो बिहार चंपारण समागम का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुये कहा कि बिहार की जनता पिछले बीस साल से शोषण, अत्याचार, हकमारी का दंश झेल रही है। श्री कुमार की सरकार में अफसरशाही,पुलिस गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि बीस साल से बिहार को बर्बाद करने वाली सरकार को अबकी बार बदलने का मन जनता ने पक्का बना लिया है। न्याय के साथ विकास और सुशासन की जमीनी हकीकत बहुत शर्मनाक और दर्दनाक है।
श्री भट्टाचार्य ने कटाक्ष करते हुये कहा कि पूरा बिहार और देश को पता है कि श्री कुमार सिर्फ एक चेहरा भर हैं। सत्ता की वास्तविक बागडोर तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथ में है। उन्होंने कहा कि आगामी दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की ओर से अपने सहयोगी और समान उद्देश्य वाले संगठनों के सहयोग से बदलो बिहार महा समागम का आयोजन किया गया है। इसमें लाखों लाख की संख्या में पहुंचकर बिहार की भाजपा-जनता दल यूनाईटेड (JDU) की सरकार यह दिखा देना है कि अबकी बार इस कुशासन की सरकार का जाना तय है।
विधायक और भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से बिहार में सफल जातीय जनगणना सम्पन्न हुई थी,जिसने बिहार में 65 हजार परिवारों की मासिक आय छः हजार से भी कम पाई गई थी। इनको अन्य सुविधा के अलावा दो-दो लाख का नगद अनुदान देने का निर्णय हुआ था। लेकिन बिहार सरकार ने पूरा नहीं किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा माले के इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष अफसर इमाम और सुनील कुमार राव ने की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 09 , 2025, 10:46 PM