AJSU meeting: आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Sun, Feb 09 , 2025, 07:12 PM

Source : Uni India

रांची.झारखंड के रांची के मैक्लुस्कीगंज में आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजसू पार्टी (AJSU party) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, डा० देवशरण भगत,डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता,निर्मला भगत, पार्वती देवी, रणजीत गंजू,संजय महतो, ओम प्रकाश भारती,आशुतोष तिवारी, नागेश्वर महतो,संजय मेहता, दिलीप नाथ साहू, अंजू देवी एवम अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कुल 134 वार्डों के प्रतिनिधियों सहित पांचों जिलों के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया एवम प्रत्येक प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति हुई। युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा युवाओ को पार्टी में दायित्व देने पे चर्चा हुई। नगर इकाई के आगामी चुनावों (Upcoming elections) की रणनीति पर गहन चर्चा हुई, जिससे संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जा सके।डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम के विस्तार एवं प्रशिक्षण पर बल दिया गया।

बैठक के अंत में सुदेश महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें।बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups