नयी दिल्ली 09 फ़रवरी (वार्ता)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी (Chief Minister Atishi) ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल वीके सक्सेना (Governor VK Saxena) को सौंप दिया।
सुश्री आतिशी ने आज यहां उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को हासिल किया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है।
वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lt. Governor Vinay Kumar Saxena) ने सातवीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 09 , 2025, 01:13 PM