रायपुर 08 फरवरी (वार्ता)। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में भाजपा के प्रचंड बहुमत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने बधाई देते हुए कहा की दिल्ली के दिल में मोदी (modi) ...दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (President Jagat Prakash Nadda) जी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा (bjp) पर अटूट विश्वास की जीत है। छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। 'आप-दा' सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश को आप-दा मुक्त कर दिया है।
श्री साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को मूलमंत्र मानते हुए सभी वर्गों की चिंता कर रहे हैं। इससे दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री जी पर बढ़ा है। दिल्ली की जनता को अच्छे से पता है कि प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है।इस प्रचंड जीत पर दिल्ली की देवतुल्य जनता का आभार और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।चप्पा-चप्पा भाजपा!
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 08 , 2025, 04:21 PM