पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने मुजफ्फरपुर के कांटी थाना हाजत में एक युवक की हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय (Ramnaresh Pandey) ने शुक्रवार को बयान जारी कर मुजफ्फरपुर के काँटी थाना के हाजत में एक युवक की हुई मौत पर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस पर युवक की हाजत में हत्या करने का आरोप लगाया और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
भाकपा राज्य सचिव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संपोषित और सत्ता संरक्षित अपराधियों एवं प्रशासन से आम जनता त्रस्त है। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाए आमलोगों पर जुल्म ढा रही है। इसी का परिणाम कांटी और बेनीपट्टी की घटना है। बिहार पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। राज्य में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती और निर्दोष तथा लोगों के साथ मारपीट की जाती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुजफ्फपुर की घटना की न्यायिक जांच कराने एवं दोषी पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग तथा मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 07 , 2025, 06:45 PM