नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने दावा किया है कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित आएंगे और पार्टी 50 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
दिल्ली भाजपा ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) ओर से चुनाव लड़े सभी 70 उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों, जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश , दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद और कई अन्य वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए।
समीक्षा बैठक के बाद सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार में डूबी अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal) के आराजक और अकर्मण्य शासन से तंग आ चुकी है और कल दिल्ली के सभी वर्गों के लोगों ने केजरीवाल के विरोध में निर्णायक मतदान किया। उन्होने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा अप्रत्याशित होगा और हम इस चुनाव में 50 सीटों से अधिक जीत कर सरकार बनायेंगे।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 06 , 2025, 08:09 PM