नयी दिल्ली। लोकसभा में अमेरिका से लौटे अप्रवासियों (Immigrants returned from America) के मुद्दे पर गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही (proceedings of the House) 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन समवेत होते ही विपक्षी सदस्य अमेरिका से जबरन भेजे गये भारतीयों के मुद्दे पर अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच में ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने प्रश्नकाल के लिए तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद का नाम पुकारा और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने जवाब देना शुरू किया लेकिन इस दौरान हंगामा और बढ़ गया।
अध्यक्ष ने कहा कि आपकी चिंता सरकार के ध्यान में है। विदेश नीति का मामला है। दूसरे देश का विषय है और सरकार के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है। बहुत कठिनाई से सवाल लगते है। नियोजित तरीके से सदन में व्यावधान करना उचित नहीं है। बिरला के बार-बार आग्रह करने के बावजूद हंगाम नहीं रूका, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 06 , 2025, 11:58 AM