Rape case : मुंबई में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक किशोर हिरासत में!

Wed, Jan 15 , 2025, 09:55 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बुधवार को उपनगर के शिवाजी नगर इलाके के मानखुर्द में घर में अकेली 37 वर्षीय महिला के साथ चाकू की नोंक पर कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape ) करने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 04:30 बजे तब की है, जब महिला अपने घर के दरवाजे के पास अपने दो बच्चों के साथ बैठी थी और उसका पति काम पर था।


तभी नाबालिग आरोपी महिला के पीछे-पीछे घर में घुस गया, और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। महिला ने जब विरोध (Protest) किया, तो उसने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। फिर उसने उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की। बाद में आरोपी बाहर से दरवाजा बंद करके मौके से फरार हो गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। महिला ने पति और पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बयान के आधार पर मानखुर्द थाना में बलात्कार का मामला (Rape case) दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर डोंगरी किशोर गृह भेज दिया गया। पुलिस किशोर के जन्म प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच करके उसकी पहचान की पुष्टि कर रही है। आयु सत्यापन परिणामों के आधार पर आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups