नयी दिल्ली। सर्वश्री प्रवेश वर्मा(Mr. Pravesh Verma), रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) और विजेंद्र गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 13 उम्मीदवार बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नयी दिल्ली से श्री वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और कांग्रेस की ओर से श्री संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से श्री बिधूड़ी के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं आप प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस की ओर से सुश्री अलका लांबा चुनाव लड़ रही है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 15 , 2025, 11:24 AM