यूबीटी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी: राउत

Sat, Jan 11 , 2025, 02:40 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव (Local body elections) अकेले लड़ेगी। पत्रकारों से बात करते हुये, राज्यसभा सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन (India Alliance) और महा विकास अघाड़ी (MVA) का गठन पिछले साल हुये लोक सभा और विधानसभा चुनावों के लिये थे।

 राउत ने कहा,“हम अपनी ताकत के दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों तथा पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray-UBT) के कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि पार्टी मुंबई नगर निगम चुनाव अकेले लड़े।

राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे कार्यकर्ताओं और नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि शिवसेना ने पहले भी अपने दम पर चुनाव लड़ा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई के नगर निगम चुनाव के साथ-साथ राज्य में विभिन्न अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव भी जल्द ही होने की उम्मीद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups