नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम (Sheeshmahal wala Aadam-e-Azam) बताया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्टर जारी कर श्री केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी किया गया यह पोस्टर फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर है और इसमें श्री केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया।
इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें श्री केजरीवाल को महाठग बताया गया है। इससे पहले भाजपा ने श्री केजरीवाल को लेकर भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी किया था, जिसमें श्री केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां 05 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 11 , 2025, 11:19 AM