बस्ती। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय (Mata Prasad Pandey) ने गुरूवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव अधिकारियों के बल पर लड़ना चाहती है और वहां भाजपा नहीं बल्कि अधिकारी चुनाव लडेंगे।
श्री पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का जनाधार निरन्तर बढ़ रहा है। इससे भाजपा घबड़ा गयी है। वर्तमान समय में मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव है,इस चुनाव में प्रदेश सरकार के अधिकारी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में फिर इण्डिया समूह मिल्कीपुर में जीत हासिल करेगा।
उन्होने कहा कि इण्डिया समूह भाजपा के जनविरोधी नियम तथा कानूनों को कभी लागू नही होने देगा और न ही गुण्डागर्दी चल पायेगी। इण्डिया समूह तेजी से चुनाव की तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही गठबन्धन के बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट जायेंगे।
श्री पाण्डेय ने दावा किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इण्डिया समूह मिल्कीपुर चुनाव जीतकर इतिहास रचेगा। उन्होने कहा कि गलत दिशा में काम करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत किया जायेगा इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 09 , 2025, 08:05 PM