Politics.Nadda Kejriwal: केजरीवाल ने किया यूपी-बिहार के लोगों का अपमान : नड्डा!

Thu, Jan 09 , 2025, 07:54 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों को ‘फ़र्ज़ी वोटर’ कहने पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की है और कहा है कि हार के डर से श्री केजरीवाल अनर्गल बयान देने लगे हैं तथा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी

नड्डा ने यहां एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा,“पिछले 10वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ाकर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई – बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गये।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि  केजरीवाल (Kejriwal) ने उत्तर प्रदेश – बिहार के हमारे लोगों को फ़र्ज़ी वोटर कह कर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups