मुंबई। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट फ्लैट में बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास पैनल लगाया है और उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई गयी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि अभिनेता सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से लगातार कई धमकियों और पिछले साल उनके आवास के बाहर गोलीबारी के बाद अभिनेता ने अपने फ्लैट की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास पैनल लगाया है।
अपार्टमेंट के बाहर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिये एक हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी (CCTV) कैमरे सहित एक उच्च तकनीक सुरक्षा प्रणाली भी स्थापित की गयी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेता की सुरक्षा पर समय-समय पर समीक्षा की जाती हैं और उसके अनुसार कदम उठाये जाते हैं। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के आरोपपत्र में कहा था कि बिश्नोई गिरोह के निशाने पर सलमान खान भी थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण उन्होंने अभिनेता के करीबी सहयोगी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को निशाना बनाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 07 , 2025, 07:17 PM