मालदीव के रक्षा मंत्री के साथ कल द्विपक्षीय वार्ता करेंगे राजनाथ

Tue, Jan 07 , 2025, 04:39 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) बुधवार को यहां मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून (Maldives Defense Minister Mohammad Ghassan Maumoon) के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने मंगलवार को बताया कि बैठक के दौरान दोनों मंत्री, मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास, रक्षा परियोजनाओं, कार्यशालाओं और सेमिनारों सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

भारत और मालदीव आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, भाषाई और जातीय संबंध साझा करते हैं। मालदीव भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति में एक विशेष स्थान रखता है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाना है। दोनों देश हिन्द महासागर की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं और इस प्रकार से क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण (सागर) में योगदान देते हैं। मालदीव के रक्षा मंत्री आठ से दस जनवरी तक तीन दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। भारत प्रवास के दौरान वह गोवा और मुंबई भी जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups