इम्फाल। मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची 2025 (Manipur's final voter list 2025) में लिंग अनुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 1070 महिलाओं का है। मतदाता जनसंख्या अनुपात (voter population ratio) 55.37 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि पिछले ड्राफ्ट रोल में यह 54.84 प्रतिशत था। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 20,54,387 है, जो ड्राफ्ट मतदाता सूची 2025 से 19,727 मतदाताओं की वृद्धि दर्शाती है। वरष 2020 कुल मतदाताओं की संख्या 20,34,660 थी।
निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी साठ विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची सोमवार को संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा प्रकाशित कर दी गई है। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार झा ने कहा कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान नए नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या 29,468 है, जिसमें 13,348 पुरुष, 16,118 महिला और दो तीसरे लिंग के मतदाता हैं।
पुनरीक्षण अवधि के दौरान मणिपुर की मतदाता सूची से 9,741 मतदाताओं को हटा दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची में नामांकित सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 21,148 है, जिसमें पुनरीक्षण अवधि के दौरान 20,131 पुरुष और 1,017 महिला मतदाता हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 07 , 2025, 12:22 PM