पटना. बिहार जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United) प्रवक्ता नवल शर्मा (Naval Sharma) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी कर्मठता से देश के सारे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सामने एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। शर्मा ने सोमवार को कहा कि कौटिल्य के अर्थशास्त्र में राजधर्म के विषय में कहा गया है कि प्रजासुखे सुखं राज्ञः अर्थात प्रजा के सुख में ही राजा का सुख निहित है। श्री कुमार इसे पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं। हाड़ तोड़नेवाली कंपकंपाती ठंड में जिस तरह वह प्रगति यात्रा के जरिए लोगों से मिलने पहुंच रहे हैं,वह बिहार के शासकीय इतिहास की अनोखी घटना है।
आजादी के बाद शायद ही बिहार के किसी मुख्यमंत्री ने इतनी उच्चस्तरीय जन जवाबदेही प्रदर्शित की हो। जदयू प्रवक्ता ने कहा,जिस मुख्यमंत्री पद को लालू यादव ने अपनी अगंभीरता और मसखरेपन से पूरे देश में हास्य का पात्र बना दिया था,उसी पद को श्री कुमार ने अपनी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से श्रद्धा का विषय बना दिया। श्री कुमार ने अपनी कर्मठता से देश के सारे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सामने एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। प्रगति यात्रा से निकलने वाले निष्कर्ष बिहार के समावेशी विकास को नयी रफ्तार देंगे और विकसित बिहार की नयी इबारत लिखेंगे,इसमें कोई शक नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 06 , 2025, 07:18 PM