नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हज़ार 858 मतदाता है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) ने सोमवार को मतदाता की अंतिम सूची जारी की, जिसमें जिनमें कुल 83 लाख 49 हज़ार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हज़ार 952 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं (Third gender voters) की संख्या 1261 है।
उन्होंने कहा कि अब तक मतदाता पहचान पत्र पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 06 , 2025, 07:02 PM