सुशील मोदी राजनीति के अद्भुत व्यक्ति : डॉ. जायसवाल

Sun, Jan 05 , 2025, 08:21 PM

Source : Uni India

 

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार की मोदी जंयती (Modi Jayanti) पर उन्हें याद करते हुये कहा कि वह राजनीति के अद्भुत व्यक्ति थे और राजनीति के सूक्ष्म पहलू को समझने और पहचानने का प्रयास करते थे। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान की ओर से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर समारोह में डा.जायसवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्व.मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि स्व.सुशील मोदी अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। वे राजनीति के अद्भुत व्यक्ति थे और राजनीति के सूक्ष्म पहलू को समझने और पहचानने का प्रयास करते थे। जब उन्हें किसी चीज को जानने की जरूरत होती थी तो उससे संबंधित व्यक्ति से जरूर वह समझने की कोशिश करते थे, ये उनकी बड़ी खूबी थी।इतनी जल्दी वह चले जाएंगे, इसकी उम्मीद नहीं थी।
डा. जायसवाल ने स्व.सुशील को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो यहां लोग भारी संख्या में जुटे हैं, वह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्व.सुशील छात्र जीवन से सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर जुझारू रहे। वे तीन दशक तक बिहार के राजनीतिक पटल पर छाए रहे और राजनीति की काजल की कोठरी से बेदाग निकले। उनके चरित्र पर कभी कोई आरोप नहीं लगा। वे बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) से जुड़े रहे। छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा आगे रहे। यहीं उनका राजनीति से प्रथम परिचय हुआ, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्व.सुशील ने अपने राजनीतिक जीवन में विरोधी दल के नेता के रूप में उन्होंने बाघ की तरह चिंघाड़ने का काम किया। उन्होंने कई घोटालों का सामना किया। उस दौर के कुछ ही नेता हैं जो इतनी तकनीक का इस्तेमाल करते थे। वे अध्ययनशील बराबर रहे, इस कारण उनकी जानकारी की कमी नहीं हुई। उन्होंने अपने संस्करण को सुनाते हुए कहा कि वे टिफिन लेकर चलते थे।आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups