अमेठी। दिल्ली की कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी (MP Priyanka Gandhi) को लेकर दिये गये बयान पर विवाद खड़ा हो गया है और कांग्रेस ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के माफी मांगने की बात कही है।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व एम एल सी दीपक सिंह (MLC Deepak Singh) ने कहा कि बीजेपी में महिलाओं के साथ बदतमीजी और अपमान करने पर इनाम दिया जाता है। श्री सिंह ने रविवार को वीडियो जारी कर भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि भाजपा में बदतमीजी करने पर और महिलाओं के साथ अपमान करने पर उस अपमान करने वाले नेता को इनाम मिलता है। जब इस तरह के नेता संसद में किसी अपने साथी का अपमान करते हैं तो उन्हें टिकट दे दिया जाता है। जब टिकट पाते हैं तो महिला को बगल में खड़ा करके एक महिला का ही अपमान करते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टियों में से एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपने प्रधानमंत्री का अनुसरण करते है। प्रधानमंत्री खड़े होकर के ऐसी भाषा बोलते हैं जो शोभा नहीं देती है।
श्री सिंह ने कहा कि बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी जी का अपमान आधी आबादी का अपमान है। बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी जी के बारे में बोला जाना उनकी असभ्यता को दर्शाता है। हम मांग करते हैं कि इस असभ्यता के लिए भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माफी मांगे। गौरतलब है कि दिल्ली के कालका जी से रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ने प्रियंका गांधी के बारे में आपत्ति जनक टिप्पणी की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 05 , 2025, 05:57 PM