BJP Candidates List : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की पहली सूचि जारी! लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम

Sat, Jan 04 , 2025, 01:59 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly elections) के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले बड़े नाम भी शामिल हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह (general secretary Arun Singh) ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है।

पहली सूची में आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, करोलबाग (सु) से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, नयी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय और विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा प्रमुख नाम हैं।

कांग्रेस छोड़ कर आए राजकुमार चौहान को उनकी पुरानी सीट मंगोलपुरी (सु) और गांधीनगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवार और कांग्रेस 47 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups