मुंबई । आज़ाद मैदान पुलिस (Azad Maidan Police) ने सेवा से निष्काषित एक पुलिस कर्मचारी को पान वाले से क्राइम ब्रांच का अधिकारी (Crime Branch officer) बताकर वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया (Former constable arrested:) है। 2008 से आरोपी निष्काषित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं है। पानवाला अपनी दुकान धोबी तलाव (Dhobi Talao) के पास चलाता था, वहीं पर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए आरोपी पहुंचा था और उसे क्राइम ब्रांच ऑफिस में लेजाने के बहाने भायखला ले गया, जहां टैक्सी वाले के गूगल पे पर पैसे लिए। पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संबंधित मामले में पानवाला सुरेश बराई की शिकायत पर आज़ाद मैदान पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। जिसकी जांच करते हुए पुलिस की टीम आरोपी उत्तम मोरे तक पहुंची। दरअसल पुलिस ने पहले उस टैक्सी चालक को पकड़ा, जिसके गूगल पे पर पैसा भेजा गया था। वहीं से मोरे के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। टैक्सी चालक ने अपने पास से उत्तर मोरे द्वारा बताए गए मनी ट्रांसफर वाले को पैसे ट्रांसफर करवाये और फिर उसके पास से आरोपी ने कैश ले लिए। पुलिस की टीम जांच करते हुए, उस सेवा से निष्काषित पुलिसकर्मी तक पहुंची और मोरे को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर मुंबई के कई पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज है, जिसमें वह गिरफ्तार भी हुआ है। इसबार पुलिस ने आरोपी को उसके घर डोंबिवली से लोढ़ा हेरिटेज नामक बिल्डिंग से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 8400 रुपये टैक्सीवाले वाले को ट्रांसफर करवाये थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 04 , 2025, 11:54 AM